केदारनाथ के बेजुबान भक्त पर बरपा हंगामा

अमर उजाला

Thu, 19 May 2022

Image Credit : सोशल मीडिया
केदारनाथ में दो दिन पूर्व पहुंचे एक यात्री के अपने कुत्ते के पंजों से मंदिर परिसर में स्थापित नंदी की मूर्ति को स्पर्श कराकर पूजा करने के मामले में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पुलिस को तहरीर दी है।
Image Credit : सोशल मीडिया

मंदिर समिति का कहना है कि यात्री के इस कृत्य से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

मंदिर समिति ने भले ही कुत्ते और उसके मालिक के खिलाफ शिकायत की हो लेकिन इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
Image Credit : सोशल मीडिया

लोग इस डॉग की क्यूटनेस की खूब तारीफ कर रहे हैं साथ ही लोगों का कहना है कि हर किसी को भगवान के दर्शन का हक है।

Image Credit : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक बड़ा दर्शक वर्ग इस कुत्ते की मासूमियत पर निढाल है और इसकी खूब तारीफें कर रहा है।
Image Credit : सोशल मीडिया

लोगों का ये भी कहना है कि जिन शिव जी के गण ही भूत-पिशाच और जानवर हों उनके दर्शन अगर कोई कुत्ता करे तो इसमें किसी की भावनाएं कैसे आहत हो सकती हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

जानिए क्या है मध्य प्रदेश का बहुचर्चित हनीट्रैप केस

सोशल मीडिया
Read Now