अमर उजाला
Thu, 2 June 2022
घाटी में टारगेट किलिंग का एक और मामला सामने आया है। इस बार आतंकियों ने एक बैंक अधिकारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की।
गोली लगने से बैंक अधिकारी की मौत हो गई। वह राजस्थान का रहने वाला था।
दो दिन पहले ही आतंकियों ने एक हिंदू महिला टीचर की हत्या की थी।
कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक में तैनात बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
एक अधिकारी ने बताया कि इलाकाही देहाती बैंक के एक बैंक मैनेजर को आतंकवादियों ने उस समय गोली मार दी, जब वह कुलगाम में आरेह मोहनपोरा शाखा में ड्यूटी पर था।
बैंक मैनेजर की पहचान राजस्थान के विजय कुमार के रूप में हुई है जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बैंक मैनेजर की मौत हो गई।
इस महीने आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित समेत दो हिंदू सरकारी कर्मचारियों की हत्या की है।
रजनी बाला (36) और उनके पति राजकुमार अत्री तीन साल से कुलगाम जिले में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। रजनी की तैनाती सरकारी स्कूल गोपालपोरा में थी।
राजस्थान के नागौर के बारे में जानिए