अमर उजाला
Sat, 4 June 2022
कानपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
सूत्रों के अनुसार शाम तक उसकी गिरफ्तारी हो होगी।
पुलिस का मानना है कि इस हिंसा के पीछे का मास्टरमाइंड वो ही था।
कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के फौरन बाद कई इलाकों में हिंसा भड़क गई थी।
इस मामले में पुलिस मास्टर माइंड जफर हयात की तलाश कर रही थी।
इसके लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस ने शनिवार दोपहर को मुख्स आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बता दें किहयात जफर हाशमी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय है।
वह पहले भी कई बार लोगों को उकसा कर उपद्रव करवा चुका है।
वह सीएए और एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी काफी सक्रिय रहा था।
पुलिस अफसरों का कहना है कि इसके पीछे कहीं न कहीं कई और लोग भी शामिल हैं, जो भीड़ जुटाने से लेकर बवाल कराने में शामिल रहे हैं।
पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। खुफिया भी अपने स्तर से ऐसे लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
राजस्थानी मिठाईयों का स्वाद है लाजवाब