अमर उजाला
Tue, 21 February 2023
परेशान दुल्हन और परिजनों ने पुलिस से लापता दूल्हे को ढूंढने की गुहार लगाई है।
सांडी थाना इलाके के एक गांव में शादी के दूसरे दिन से दूल्हा गायब हो गया। 20 फरवरी को दूल्हा सुबह ही कहीं चला गया। दूल्हा अपना मोबाइल और रुपये घर छोड़कर चला गया।
परिवार के लोगों ने कई जगह पर दूल्हे को खोजा, रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
तहरीर में दूल्हे के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी 18 फरवरी को हुई थी। घर पर दुल्हन का स्वागत करने के साथ परंपरागत रस्में हुईं।
दूल्हे के भाई के अनुसार, उसका कुछ पता नहीं चलने से नई नवेली भाभी समेत परिवार के लोग परेशान हैं।
पं. प्रदीप मिश्रा से जुड़ी ये बातें नहीं जानते होंगे आप