हर आंसू पूछ रहे यही सवाल- क्या कसूर था रजनी का

अमर उजाला

Wed, 1 June 2022

Image Credit : अमर उजाला

कुलगाम में मंगलवार को आतंकियों की गोलियों का शिकार हुईं अध्यापिका रजनी बाला का सांबा के नानक चक में आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग यहां एकत्रित हुए थे।

Image Credit : अमर उजाला

रजनी की अंतिम विदाई में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। उनकी अंतिम विदाई के मौके पर हर आंख नम थी। मायके पक्ष सहित रजनी के स्कूल स्टाफ सदस्यों में इस हत्या को लेकर कड़ा विरोध देखने को मिला।

Image Credit : अमर उजाला

इस दौरान एक सवाल यहां हर कोई एक-दूसरे से पूछ रहा था कि इस अध्यापिका का दोष क्या था। वह तो सांबा से कश्मीर में सिर्फ बच्चों को पढ़ाने के उद्देश्य से गई थी।
Image Credit : अमर उजाला

शिक्षिका रजनी बाला की हत्या के बाद से ही नानक चक गांव में शोक की लहर है। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते हुए पूरा गांव चीख पुकार से गूंज उठा।

Image Credit : अमर उजाला

घर के पास होना था स्थानांतरण
रजनी चवलगाम में रहती थीं। उनके पति भी कुलगाम के मिरहामा बॉयज मिडिल स्कूल में शिक्षक हैं। रजनी अनुसूचित जाति कोटा के तहत 18 जून, 2009 से कश्मीर में नियुक्त थी। वार्षिक ट्रांसफर ड्राइव के तहत अब चवलगाम एजुकेशन जोन में उनका स्थानांतरण होना था, लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या हो गई।
Image Credit : अमर उजाला

यदि सुरक्षा दी जाती तो रजनी जिंदा होती
शिक्षक रजनी बाला के ससुर रामपाल ने कहा, यदि सुरक्षा दी गई होती तो रजनी बाला आज जिंदा होती। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कश्मीर में हालात बिगड़े हुए हैं। ऐसे में सरकार को वहां काम कर रहे अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देनी चाहिए।
Image Credit : अमर उजाला

मई में हुई लक्षित हत्याएं
25 मई: बडगाम में घर पर टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या, 10 वर्षीय भतीजा हाथ में गोली लगने से घायल
24 मई: श्रीनगर में पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी की हत्या, 7 साल की बेटी घायल 
17 मई: बारामुला में शराब दुकान पर ग्रेनेड हमला, राजोरी के सेल्समैन रंजीत सिंह की मौत, तीन अन्य घायल
Image Credit : अमर उजाला


मई में हुई लक्षित हत्याएं
13 मई: पुलवामा के गडूरा गांव में निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या
12 मई: बडगाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की चाडूरा तहसील कार्यालय में हत्या
7 मई : श्रीनगर में डॉ अली जान रोड पर आतंकी हमले में पुलिस कांस्टेबल गुलाम हसन डार की मौत

Image Credit : अमर उजाला

पचमढ़ी: मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन

सोशल मीडिया
Read Now