काशीपुर केस में गुरजीत कौर की मौत पर पति का छलका दर्द, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

अमर उजाला

Sat, 15 October 2022

Image Credit : अमर उजाला

पत्रकार वार्ता में गुरताज सिंह भुल्लर ने कहा ‘यूपी पुलिस ने पांच माह और चार वर्ष के बच्चों से उनकी मां और मुझसे मेरी पत्नी छीन ली।

Image Credit : अमर उजाला

भुल्लर ने कहा और तो और मेरे ही खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया।

Image Credit : अमर उजाला

भुल्लर बोले कि मैं तो सरकार का जनप्रतिनिधि भी था फिर भी मेरे साथ ये सब हुआ।

Image Credit : अमर उजाला

ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज भुल्लर और उनके ससुर जितेंद्र सिंह ने गुरजीत कौर हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

Image Credit : अमर उजाला

काशीपुर में यूपी पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प में जान गंवाने वाली महिला के पति गुरताज सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी सरकारी कर्मचारी थी।

Image Credit : अमर उजाला

डबडबाई आंखों और रुंधे गले से भुल्लर ने कहा, जो मेरे साथ हुआ किसी और के साथ ऐसा न हो।

Image Credit : अमर उजाला

भुल्लर और गुरजीत के परिजनों ने दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार होने के बावजूद ऐसी घटना के घटित होने पर बड़े सवाल उठाए हैं।

Image Credit : अमर उजाला

अब हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई

सोशल मीडिया
Read Now