पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद हर तरफ था खून ही खून, देखें तस्वीरें

अमर उजाला

Sun, 5 June 2022

Image Credit : अमर उजाला

हापुड़ जिले के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी से मात्र 250 मीटर और सीएनजी पंप से 500 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में शनिवार दोपहर ढाई बजे भीषण विस्फोट हो गया।

Image Credit : अमर उजाला

हादसे में 13 मजदूरों की मौत हो गई और 21 बुरी तरह झुलस गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है।

Image Credit : अमर उजाला

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने के लाइसेंस पर चलाई जा रही फैक्टरी में बारुद के ढेर में अन्य रसायन मिलाए जाते समय हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी इमारत जमींदोज हो गई और भीषण आग लग गई।

Image Credit : अमर उजाला

टिन शेड के नीचे अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम पिछले तीन महीने से चल रहा था और आसपास के फैक्टरी संचालकों को इसकी भनक तक नहीं थी।

Image Credit : अमर उजाला

फैक्टरी में आग लगते ही काम कर रहे मजदूर हवा में उड़कर फैक्टरी से बाहर जाकर गिरे।

Image Credit : अमर उजाला

धमाका इतना जोरदार था कि पूरा गांव दहल उठा। हर तरफ चीख-पुकार मची थी। जिधर देखो उधर खून ही खून बिखरा था।

Image Credit : अमर उजाला

इस खौफनाक मंजर को देख हर किसी का कलेजा कांप उठा। धमाके के बाद अफरातफरी मच गई।

Image Credit : अमर उजाला

धौलाना की फैक्टरी में झुलसे मेरठ मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती लोगों ने इस हादसे की आपबीती सुनाई। 

Image Credit : अमर उजाला

देखें टीना डाबी की शादी की तस्वीरें

Social Media
Read Now