Hanuman Jayanti: तस्वीरों में देखें हनुमान जन्मोत्सव की धूम श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर संगम तट पर स्थित प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों में बजरंग बली का दर्शन करने के लिए भोर में आरती के समय ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। उत्तराखंड के जौलीग्रांट में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, ढोल नगाड़ों व बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शमिल हुए। दिल्ली के जहांगीरपुरी में कड़ी सुरक्षा के बीच दो शोभा यात्राएं निकाली गईं, इस दौरान बजरंग बली के भक्तों में उत्साह देखते ही बना। वाराणसी में विशाल ध्वजा यात्रा निकाली गई, जिसमें 75 फीट लंबा ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा। दिल्ली के कनॉटप्लेस में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से रात तक दर्शन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। राजधानी शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर और खुशहाला महावीर मंदिर में हनुमान प्रकटोत्सव पर विशेष पूजा की गई। ुा