राहुल को अयोध्या में हनुमान गढ़ी में रहने का ऑफर, जानिए किसने भेजा
अमर उजाला
Tue, 4 April 2023
Image Credit : अमर उजाला
संसद सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिल चुका है।
Image Credit : सोशल मीडिया
राहुल के पास इसके बाद रहने के लिए कोई घर नहीं होगा।
Image Credit : अमर उजाला
ऐसे में इन दिनों पूरे देश में कांग्रेसी अपना घर राहुल के नाम कर रहे हैं।
Image Credit : अमर उजाला
इसी बीच अयोध्या के एक महंत ने राहुल गांधी को हनुमान गढ़ी में रहने का प्रस्ताव भेजा है।
Image Credit : सोशल मीडिया
हनुमान गढ़ी के महंत संजय दास ने कहा है, हम अयोध्या के सभी संत राहुल गांधी का इस पावन नगर में स्वागत करते हैं और उन्हें यहां रहने के लिए जगह दे रहे हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
महंत संजय दास हनुमानगढ़ी के वयोवृद्ध संत महंत ज्ञान दास की प्रतिष्ठित गद्दी के उत्तराधिकारी हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
महंत संजय दास ने कहा कि अगर वह यहां आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।
Image Credit : सोशल मीडिया
महंत ने आगे कहा, राहुल को अयोध्या आना चाहिए और हनुमान गढ़ी के दर्शन करने चाहिए।
Image Credit : अमर उजाला
उन्होंने कहा, हनुमान गढ़ी में ऐसे कई आश्रम हैं जहां राहुल आकर रह सकते हैं, हम सबको बहुत खुशी होगी।