अदाओं पर फिदा करने के चक्कर में 'बेबी डॉल' का कटा 17000 का चालान

अमर उजाला

Mon, 23 January 2023

Image Credit : वीडियो ग्रैब
एलिवेटेड रोड को गाजियाबाद का पार्टी हॉल बताकर रील बनाने वाले दो युवकों के बाद अब एक युवती की रील बनाते वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। युवती एक फिल्म के गाने पर डांस स्टेप्स कर रही है।
Image Credit : वीडियो ग्रैब

उसका 16 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है। उधर, यातायात पुलिस ने नंबर के आधार पर गाड़ी का 17 हजार रुपये का चालान काटा है।

Image Credit : वीडियो ग्रैब

12 जनवरी को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर दो युवकों का गाड़ी खड़ी कर रील बनाते वीडियो वायरल हुआ था। उसमें दोनों एलिवेटेड रोड को गाजियाबाद का पार्टी हॉल बताते नजर आए थे।

Image Credit : वीडियो ग्रैब

इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने वायरल रील का संज्ञान लेकर दोनों युवकों की पहचान शालीमार गार्डन निवासी अर्जुन त्यागी और गुुरसेवक के रूप में की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी भी सीज की थी।

Image Credit : वीडियो ग्रैब
इससे पहले कौशांबी थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर दो युवती और एक युवक का डांस करते वीडियो वायरल हुआ था।
Image Credit : वीडियो ग्रैब
हज हाउस के पास युवती की रील वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। एसीपी पूनम मिश्रा का कहना है कि वायरल रील से गाड़ी नंबर की पहचान कर युवती की तलाश कर रहे हैं।
Image Credit : वीडियो ग्रैब

Republic Day फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखी भारत की आन-बान-शान

जी पाल
Read Now