अमर उजाला
Tue, 24 January 2023
इन रील्स में एक लड़की नोएडा मेट्रो में घुसकर लोगों को डराती देखी जा सकती है। वहीं एक लड़का मनी हाइस्ट के किरदार वाले कपड़ों में देखा जा सकता है। आगे पढ़ें क्या है मामला...
मंजूलिका को देखकर भागा लड़का...
सोशल मीडिया पर मंजूलिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह नोएडा की एक्वा लाइन का वीडियो, हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो शुरू होता है तो वह मंजूलिका की आवाज निकालकर लोगों के पास जाती है और उन्हें डराती है। उसे देखकर बच्चे काफी डर जाते हैं। एक शख्स तो अपनी बच्ची की आंखे ही बंद कर लेता है ताकि वह लड़की को न देखे।
मेट्रो के जिस कोच में मंजूलिका का वीडियो शूट हुआ है, उसी कोच में बाद में वेब सीरीज मनी हाइस्ट के कैरेक्टर को भी देखा गया। उसके हाथ में दो बैग थे जिन्हें वह मेट्रो के फर्श पर गिरा देता है।
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी