कानपुर हिंसा मामले में अब तक 50 गिरफ्तारियां पुलिस की ओर से पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर जारी करने का असर दिखाई देने लगा है। पोस्टर चस्पा होने के बाद पत्थरबाज खुद सरेंडर कर रहे हैं, पुलिस ने हाल में ही 40 संदिग्धों का पोस्टर जारी किया था। 50 गिरफ्तारियों को मिलाकर पुलिस ने आज भी 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बवाल में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हिंसा के बाद से ही पुलिस एक्शन में है, दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों का दूसरा पोस्टर जारी करेगी। हिंसा के दौरान के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए पुलिस इसमें शामिल संदिग्धों के फोटो जुटा रही है। यहां पढ़ें अन्य खबरें