यूपी के बाराबंकी जिले में दर्दनाक हादसा, देखें खौफनाक मंजर को बयां करतीं तस्वीरें
अमर उजाला
Mon, 25 July 2022
Image Credit : अमर उजाला
पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सोमवार की भोर पहर में लोनी कटरा थाना इलाके के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी बस में पीछे से आई दूसरी बस जा घुसी।
Image Credit : अमर उजाला
हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
Image Credit : अमर उजाला
बाराबंकी एसपी अनुराग वत्स के अनुसार, हादसे में 16 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Image Credit : ANI
हादसे के बाद चार मृतकों की पहचान हो गई है और करीब आधा दर्जन लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
Image Credit : अमर उजाला
एक्सप्रेस पर नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास सड़क किनारे यमुना ट्रैवल्स की बस खड़ी थी, यहां कैंटीन होने के कारण अधिकतर सवारियां उतरकर नीचे आ गईं थीं।
Image Credit : अमर उजाला
इस बीच 4:30 बजे सीतामढ़ी बिहार से नई दिल्ली जा रही अशोक ट्रैवल्स की वोल्वो बस यमुना ट्रैवल्स की बस में पीछे से जा घुसी।
Image Credit : अमर उजाला
मृतकों में समस्तीपुर बिहार के ओम प्रकाश राय (33), शिवधारी (42) मधुबनी बिहार, चितनारायण (75) मधुबनी बिहार व कमलेश (23) धीमा, जिला सीतामढ़ी बिहार की पहचान पुलिस ने की है।
Image Credit : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाराबंकी के लोनी कटरा इलाके में हुई इस सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।