दिल्ली में मौसम ने ली करवट, तस्वीरों में देखें बूंदों के रूप में बरसी राहत शनिवार को दिनभर धूप रहने से लोग उसम बेहाल रहे, ऐसे में बरसात होने से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार को ही अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। रविवार को अचानक मौसम बदला और आसमान में काले-काले बादल छा गए, कुछ ही देर के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश ने न सिर्फ दिल्लीवासियों को भिगोया, बल्कि नोएडा व आसपास के इलाकों में भी बदरा बरसे। दिल्ली के तिलक नगर, मंडी हाउस में बारिश का आनंद लेने के लिए युवा छतों, मैदानों व पार्कों में पहुंचे। राजधानी में कुछ जगह सड़कों पर जलभराव होने से जाम जैसी स्थिति बनी रही, लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी छह जुलाई को दिल्ली में तेज बारिश होने के आसार हैं, जिससे गर्मी के तेवर और ढीले हो सकते हैं। यहां