सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, देखें तस्वीरें और जानें अहम बातें

अमर उजाला

Tue, 21 June 2022

Image Credit : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों को गुजरात के मुंद्रा इलाके से गिरफ्तार किया है।
Image Credit : अमर उजाला

आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी (26), झज्जर निवासी कशिश उर्फ कुलदीप (24) और पंजाब निवासी केशव कुमार (29) के रूप में हुई है।

Image Credit : अमर उजाला

गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या के लिए कई राज्यों के कुख्यात बदमाशों को हायर किया था और वारदात को अंजाम देने के लिए दो मॉड्यूल तैयार किए थे।

Image Credit : अमर उजाला
कार सवार एक मॉड्यूल को प्रियव्रत लीड कर रहा था और वही इस हत्याकांड में मुख्य शूटर रहा।
Image Credit : अमर उजाला

आठ हाई एक्सप्लोसिव हैंड ग्रेनेड, नौ डेटोनेटर, तीन पिस्टल, एक असाल्ट रायफल, एक ग्रेनेड लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ।

Image Credit : अमर उजाला

आरोपियों की गिरफ्तारी मकोका के तहत की गई है और पुलिस 14 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Image Credit : ANI

स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि छानबीन से ये बात साफ हो गई थी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

Image Credit : ani

शूटर प्रियव्रत ने घटना स्थल से ही इंटरनेट कॉल कर गोल्डी बराड़ को मूसेवाला की हत्या की सूचना दी और बाद में सभी फरार हो गए थे।

Image Credit : ANI

दिल्ली में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ANI
Read Now