दिवाली से पहले ही Delhi-NCR में छायी धुंध, रेड जोन में एनसीआर

अमर उजाला

Sat, 22 October 2022

Image Credit : ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। 

Image Credit : ANI

शनिवार सुबह से ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में धुंध छायी रही।

Image Credit : ANI

दिल्ली में सुबह के समय औसतन 262 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

Image Credit : ANI

सुबह के समय इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर निकले लोगों को कम दृश्यता के चलते कुछ दूर की चीजें न नजर आईं।

Image Credit : ANI

वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि शनिवार यानी आज से दिल्ली-एनसीआर की हवा और बिगड़ने लगेगी। 

Image Credit : ANI

एजेंसियों के मुताबिक, अगले दो दिन तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी, ऐसे में दिवाली के अगले दिन हवा और दमघोंटू साबित हो सकती है। 

Image Credit : ANI

दिल्ली के बाहरी इलाकों में पराली भी जलना शुरू हो गई है, जबकि अभी प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी न के बराबर है।

Image Credit : ANI

धनतेरस पर यहां से करें सस्ती शॉपिंग

सोशल मीडिया
Read Now