दिवाली से पहले ही Delhi-NCR में छायी धुंध, रेड जोन में एनसीआर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में धुंध छायी रही। दिल्ली में सुबह के समय औसतन 262 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह के समय इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर निकले लोगों को कम दृश्यता के चलते कुछ दूर की चीजें न नजर आईं। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि शनिवार यानी आज से दिल्ली-एनसीआर की हवा और बिगड़ने लगेगी। एजेंसियों के मुताबिक, अगले दो दिन तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी, ऐसे में दिवाली के अगले दिन हवा और दमघोंटू साबित हो सकती है। दिल्ली के बाहरी इलाकों में पराली भी जलना शुरू हो गई है, जबकि अभी प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी न के बराबर है। यहां