अमर उजाला
Sat, 14 May 2022
मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास सीसीटीवी कैमरों और राउटर निर्माता कंपनी के कार्यालय में लगी आग इतनी भीषण थी कि 27 लोग जिंदा जल गए। वहीं 29 लोग गायब हैं जिसमें 24 महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।
यहां देर रात तक 27 शव निकाले जा चुके थे। दर्जनों दमकल की गाड़ियों ने देर रात तक आग पर काबू पाने का काम किया।
लोग देर रात तक अपनों की तलाश में घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक चक्कर काटते रहे।
फायर अधिकारियों का कहना है कि कुछ शव तो इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि बिना डीएनए जांच के उनकी पहचान हो पाना संभव नहीं है।
शवों की पहचान के लिए विशेष टीम बनाई गई है ताकि स्लॉट के अनुसार परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया जा सके।
अपनों की तलाश में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोई अपनी बहन को ढूंढ रहा है तो कोई अपनी बहू, कोई अपनी पत्नी तो कोई अपने भाई की तलाश में घटनास्थल से अस्पतालों के चक्कर काट रहा है।
कांग्रेस के चिंतन शिविर में पहले दिन क्या हुआ?