अमर उजाला
Wed, 5 April 2023
यह है 19 साल की रिदम चनाना।
रिदम कहती है, मुझे आजादी है कि मैं क्या पहनूं। यह सब मैं पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं कर रही। मुझे फर्क नहीं पड़ता लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं।
रिदम उर्फी जावेद से प्रेरित नहीं है। उर्फी कौन है वो जानती भी नहीं।
रिदम का परिवार इस सब से खुश नहीं है। उसे अपने पड़ोसियों से भी लगातार धमकियां मिलती हैं। लेकिन लोगों की सोच से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
डीएमआरसी के बयान पर रिदम ने कहा, अगर उन्हें मेरे कपड़ों से परेशानी है तो उन्हें उससे भी परेशानी होनी चाहिए थी जिसने मेरा वीडियो बनाया।
मुझे अब तक सुरक्षा को लेकर समस्या नहीं हुई है। हालांकि रोजाना जो टिप्पणियां या सामान्य छेड़छाड़ होती है उसे मैंने इग्नोर करना सीख लिया है।
मेट्रो गर्ल बोली- 'उर्फी नहीं, ये मेरी जिंदगी है, मैं जैसे चाहूंगी वैसे रहूंगी'