आबकारी नीति पर घमासान के बीच आप-भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी

अमर उजाला

Mon, 22 August 2022

Image Credit : फाइल फोटो

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि उनके पास भाजपा का संदेश आया है कि वे आप तोड़कर भाजपा में आ जाएं तो सारे केस बंद करवा देंगे।

Image Credit : फाइल फोटो

सिसोदिया बोले मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं, सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं।

Image Credit : ANI

सिसोदिया इस बयान पर भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि हम जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते और अब चोरी के आरोप में जेल जाना है तो जातिकार्ड खेलना शुरू कर दिया।

Image Credit : फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे के भीतर जवाब देने का समय दिया था, लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला।

Image Credit : ANI

बता दें, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की पूर्ववर्ती एक्साइज पॉलिसी को लेकर सीबीआई जांच के घेरे में चल रहे हैं।

Image Credit : फाइल फोटो

सिसोदिया के खिलाफ आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले को लेकर केस दर्ज किया गया है।

Image Credit : फाइल फोटो

सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पहले पार्टी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीबीआई और ईडी की धमकी देते हैं और उसके बाद सीबीआई की कार्रवाई होती है।

Image Credit : फाइल फोटो

संयुक्त किसान मोर्चा अराजनैतिक ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत बुलाई

ANI
Read Now