तस्वीरों में देखें दिल्ली-NCR पर मंडरा रही 'सफेद आफत' सोमवार को दिल्ली में शाम तक 494 एक्यूआई दर्ज किया गया। नोएडा में 423, ग्रेटर नोएडा में 372 और गुरुग्राम में 469 एक्यूआई दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते ही आज सुबह ग्रैप के चौथे चरण को लागू किया गया है। ग्रैप के तहत दिल्ली के बाहर से आने वाले ट्रकों पर पाबंदी रहेगी, जरूरी सामान लाने वाले व CNG और ई-ट्रकों को छूट। एनसीटी, दिल्ली व एनसीआर में डीजल चलित वाहनों पर रोक रहेगी, आपातकालीन वाहन और बीएस-6 वाहन चल सकते हैं। डीजल जनरेटर सेट पर प्रतिबंध और निर्माण व विध्वंस गतिविधियों पर रोक। एनसीआर राज्य सरकारें सार्वजनिक, निगम और निजी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ घरों से काम करने की छूट दे सकती हैं। िा