कानपुर हिंसा में बड़ा खुलासा, तस्वीरें देखें और जानिए बवाल में पीएफआई का कनेक्शन

अमर उजाला

Sun, 5 June 2022

Image Credit : अमर उजाला

पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से संबंधित चार संस्थाओं के तमाम दस्तावेज बवाल के साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी के पास से बरामद हुए हैं।

Image Credit : अमर उजाला

बताया जा रहा ये वो संस्थाएं हैं, जिनको पीएफआई फंडिंग करता रहा है, कई जांच एजेंसियों की तफ्तीश में यह साबित हो चुका है।

Image Credit : अमर उजाला

ऐसे में आशंका बढ़ गई है कि शायद साजिशकर्ता पीएफआई व उनसे जुड़ी संस्थाओं के लोगों से सीधे संपर्क में था।

Image Credit : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हयात जफर हाशमी के पास संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं, सभी दस्तावेज फंडिंग से संबंधित हैं।

Image Credit : अमर उजाला

जिन चार संस्था के दस्तावेज मिले हैं उनमें एआईआईसी, आरआईएफ, एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया), सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) शामिल हैं।

Image Credit : अमर उजाला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हयात जफर हाशमी समेत अन्य मुख्य साजिशकर्ता के मोबाइल से महत्वपूर्ण डाटा मिला है।

Image Credit : अमर उजाला

एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के व्हाट्सएप ग्रुप पर बवाल के साक्ष्य मिले हैं, ग्रुप में पूरी साजिश की जा रही थी कि किस तरह से बंदी करनी है।

Image Credit : अमर उजाला

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद हर तरफ था खून ही खून, देखें तस्वीरें

अमर उजाला
Read Now