अमर उजाला
Wed, 5 April 2023
धमाके में दो दिन पहले ही शादी कर लौटा नवविवाहित युवक और उसके भाई के चीथड़े उड़ गए।
जांच में पता चला कि होम थिएटर मृतक को शादी में मिला था और उसी में बारूद भरा हुआ था।
आरोपी प्रेमी सरजू मरकाम बालाघाट का रहने वाला है और ऑटो मैकेनिक है। उसका और मृतक की पत्नी का प्रेम संबंध था।
शादी से कुछ दिन पहले दोनों का झगड़ा हो गया जिसके बाद आरोपी ने बदला लेने की ठानी और पूरी योजना बनाई।
होम थिएटर के डिब्बे से पुलिस आरोपी तक पहुंची, क्योंकि उसी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का पता था, जहां से उसे खरीदा गया था।
सरजू मरकाम ने होम थियेटर को बम बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट, पेट्रोल और सुतली का इस्तेमाल किया था। खदान में काम करने के दौरान उसने बारूद चुराया था, जिसका इस्तेमाल किया।
Delhi Metro Bikini Girl: एक रूप ऐसा भी देखकर रह जाएंगे दंग