Sonali Phogat: भाजपा नेत्री ने अपनी मां को आखिरी कॉल में खाने को लेकर बताई थी ये बात भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मंगलवार को गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सोनाली महज 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं, ऐसे में उनकी मौत पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौत से पहले सोनाली ने अपनी मां से आखिरी बात की थी, इसमें उन्होंने अपने ऊपर कुछ किए जाने का शक जताया था। सोनाली की मौत के बाद उनकी बहन ने इसका खुलासा किया है, बहन रुपेश ने कहा कि सोनाली ने मां से फोन पर बात की थी। सोनाली ने उन्हें कहा था कि मुझे मेरे खाने में गड़बड़ लग रही है, मेरे शरीर में भी गड़बड़ हो रही है, जैसे किसी ने मेरे ऊपर कुछ किया हो। आप नेता नवीन जयहिंद ने भी फोगाट की मौत पर सवाल खड़े किए, उन्होंने हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाए जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता योगेश सिहाग ने कहा कि भाजपा शासित गोवा में भाजपा नेत्री की संदिग्ध मौत अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही है। सोनाली फोगाट की मौत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी शोक जताया है, उन्होंने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। यहां