मच्छिल में हिमस्खलन, सुरक्षाबलों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

अमर उजाला

Sat, 18 February 2023

Image Credit : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में 26 वर्षीय युवक हिमस्खलन की चपेट में आ गया। सूत्रों के अनुसार रिंगबाला निवासी एजाज अहमद तांत्रे अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार दोपहर कुलबुग से घर जा रहा था।
Image Credit : अमर उजाला
इस बीच हिमस्खलन होने से वह इसमें दब गया जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई।
Image Credit : अमर उजाला

सेना के गश्ती दल को इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

Image Credit : अमर उजाला
मौके की स्थिति को देखते हुए सेना के विशेष दस्ते, पुलिस और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पूरे इलाके में खोज अभियान शुरू किया।
Image Credit : अमर उजाला

सेना ने ऑपरेशन में एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम और प्रशिक्षित कुत्ते को भी इसमें शामिल किया।

Image Credit : अमर उजाला
चार घंटे तक चले अभियान के बाद एजाज को बरामद किय गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। कानूनी कार्रवाई के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा। 
Image Credit : अमर उजाला

इंतजार खत्म! आ रहे हैं चीते

सोशल मीडिया
Read Now