अमर उजाला
Mon, 3 April 2023
अतीक को एमएमएलए कोर्ट से सश्रम कारावास की सजा मिली है। ऐसे में अब उसे काम भी बता दिया गया है।
सिर्फ यही नहीं माफिया अतीक अहमद साबरमती जेल में झाड़ू भी लगाएगा।
आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे अतीक को झाड़ू और भैंसों को नहलाने के लिए रोजाना 25 रुपये मिलेंगे। यानी सालभर में 9125 रुपये।
कैदियों वाले दो जोड़ी कपड़े जिसमें सफेद कुर्ता, पैजामा, टोपी और गमछा भी शामिल है अतीक को दिया गया है।
अतीक का बैंक खाता भी खोल दिया गया है। उसे अकुशल श्रमिक की श्रेणी में रखा गया है। अगर वह कुशल श्रेणी में होता तो उसे रोजाना 40 रुपये मिलते।
Ram Mandir: ताजा तस्वीरों में देखें भव्य श्रीराम मंदिर की प्रगति, हो जाएंगे वशीभूत