अपर्णा यादव- संगीत से सियासत तक सबकुछ

अमर उजाला

Wed, 19 January 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्हें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Image Credit : सोशल मीडिया

अपर्णा प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। अपर्णा 2017 के चुनाव में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

अपर्णा यादव मुलायम सिंह से भी ज्यादा शिवपाल यादव के करीब रही हैं। यही वजह है कि बीते दिनों शिवपाल ने उन्हें पार्टी के लिए कुछ करने के बाद टिकट की इच्छा रखने की सलाह दी थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

अपर्णा का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट और मां अंबी बिष्ट हैं। उनके पिता पत्रकार रहे हैं, सपा की सरकार में वह सूचना आयुक्त भी रहे। मां लखनऊ नगर निगम की अधिकारी हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
अपर्णा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। प्रतीक लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ले चुके हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

आठ साल चला अपर्णा और प्रतीक का प्यार
मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक और अपर्णा ने सालों के प्रेम संबंध के बाद 2011 में शादी की। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने बताया था 'हम 8 साल से दोस्त हैं, इसलिए आप हमें हाईस्कूल स्वीटहर्ट्स कह सकते हैं।'
Image Credit : सोशल मीडिया

प्रतीक पत्नी को देते हैं हर तरह की आजादी
अपर्णा के पति प्रतीक राजनीति से बहुत दूर हैं। जानकारों की मानें तो प्रतीक खुद राजनीति में नहीं आना चाहते वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को राजनीति में देखना चाहते हैं। अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी प्रथमा है।
Image Credit : सोशल मीडिया

अपर्णा ने अखिलेश के दौर में यूपी सरकार को दिया था ये नाम

अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव के समय में उत्तर प्रदेश सरकार को 'भोकाल मंत्रालय' का नाम भी दिया था। अपर्णा यादव समाज सेविका भी हैं। वो एक हर्ष संस्था भी चलाती हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

अपर्णा और प्रतीक रखते हैं अलग-अलग शौक
प्रतीक यादव रियल एस्टेट के बिजनेस के साथ ही बॉडी बिल्डिंग का शौक भी रखते हैं। उन्होंने लखनऊ में अपना जिम भी खोला है। वहीं अपर्णा समाज सेवा के साथ ही शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

उत्तर भारत की मंगलवार की 10 बड़ी खबरें दो मिनट में...

अमर उजाला
Read Now