अमर उजाला
Wed, 19 January 2022
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्हें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।
अपर्णा प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। अपर्णा 2017 के चुनाव में लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं।
अपर्णा यादव मुलायम सिंह से भी ज्यादा शिवपाल यादव के करीब रही हैं। यही वजह है कि बीते दिनों शिवपाल ने उन्हें पार्टी के लिए कुछ करने के बाद टिकट की इच्छा रखने की सलाह दी थी।
उत्तर भारत की मंगलवार की 10 बड़ी खबरें दो मिनट में...