तस्वीरों में देखें अमरनाथ यात्रा को लेकर आस्था-उल्लास के रंग

अमर उजाला

Sat, 2 July 2022

Image Credit : बासित जरगर

कोरोना काल के दो साल बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह व जोश देखते ही बन रहा है।

Image Credit : बासित जरगर

अमरनाथ यात्रा

पंथा चौक पर आधार शिविर से लेकर डल झील तक सभी जगह बम-बम भोले के जयघोष की गूंज है।
Image Credit : बासित जरगर

अलगाववादियों का गढ़ रहे लाल चौक पर भी भोले के भक्तों ने बेखौफ होकर जयकारे लगाए।

Image Credit : बासित जरगर
डल झील के किनारे के होटलों व शिकारे के साथ ही शहर के अन्य हिस्सों के होटलों में भी भीड़ है।
Image Credit : बासित जरगर

शंकराचार्य मंदिर के बाहर पटरी पर महिलाओं के सौंदर्य की सामग्री व जूस बेचने वालों के चेहरे यात्रियों की आमद से खिले हुए हैं।

Image Credit : बासित जरगर

यात्रा को लेकर बालटाल रूट से पवित्र गुफा जाने के लिए श्रद्धालुओं का रुझान पहलगाम रूट की अपेक्षा अधिक है।

Image Credit : बासित जरगर

यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का कहना है कि जैसे माहौल के बारे में सुना था, वैसा कुछ भी नहीं देखने को मिला।

Image Credit : बासित जरगर

उत्तराखंड में बारिश शुरू होते ही भूस्खलन के मामले बढ़े

अमर उजाला
Read Now