तस्वीरों में देखें अमरनाथ यात्रा को लेकर आस्था-उल्लास के रंग कोरोना काल के दो साल बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह व जोश देखते ही बन रहा है। पंथा चौक पर आधार शिविर से लेकर डल झील तक सभी जगह बम-बम भोले के जयघोष की गूंज है। अलगाववादियों का गढ़ रहे लाल चौक पर भी भोले के भक्तों ने बेखौफ होकर जयकारे लगाए। डल झील के किनारे के होटलों व शिकारे के साथ ही शहर के अन्य हिस्सों के होटलों में भी भीड़ है। शंकराचार्य मंदिर के बाहर पटरी पर महिलाओं के सौंदर्य की सामग्री व जूस बेचने वालों के चेहरे यात्रियों की आमद से खिले हुए हैं। यात्रा को लेकर बालटाल रूट से पवित्र गुफा जाने के लिए श्रद्धालुओं का रुझान पहलगाम रूट की अपेक्षा अधिक है। यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का कहना है कि जैसे माहौल के बारे में सुना था, वैसा कुछ भी नहीं देखने को मिला। यहां