देखें तस्वीरें और जानें आगरा में ब्लॉगर रितिका सिंह मर्डर केस में हुआ नया खुलासा रितिका अपनी जान के खतरे को भांप चुकी थी, इसी वजह से उसने 28 मार्च 2022 को एसपी फिरोजाबाद को पत्र लिखा था। पत्र में उसने 12 मार्च को टूंडला थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर का जिक्र करते हुए लिखा था कि एफआईआर के बाद 23 मार्च को उसके मजिस्ट्रेटी बयान हुए थे। बयान के बाद एफआईआर में नामजद लोगों ने 25 मार्च को उसे मुकदमा वापस लेने के लिए डराया और धमकाया। रितिका को जान से मारने की लगातार धमकियां दी जा रही थीं, जिससे वह बहुत डरी-सहमी थी। एसपी को शिकायती पत्र के माध्यम से रितिका, यह बताना चाहती था कि अगर उसके साथ भविष्य में कोई घटना होती है तो उसके इस पत्र को अंतिम बयान समझा जाए। ताजनगरी फेज-दो में 24 जून की सुबह ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह (30) की हत्या कर दी गई थी। रितिका हत्याकांड में उसके पति आकाश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि आठ आरोपी अज्ञात दिखाए हैं। रितिका अपने पति आकाश गौतम को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। यहां