गैंगस्टर की बनी प्रेमिका, जेल में काटे सात साल... दिव्या की हत्या के पीछे की पूरी कहानी

अमर उजाला

Thu, 4 January 2024

Image Credit : अमर उजाला

बलदेव नगर निवासी दिव्या पाहुजा अपने दोस्त, बस स्टैंड स्थित होटल सिटी प्वाइंट के संचालक अभिजीत के साथ दो जनवरी को गई थी

Image Credit : अमर उजाला
2 जनवरी की रात अचानक दिव्या का मोबाइल बंद हो गया, परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं लगने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी
Image Credit : अमर उजाला

आरोपी सिटी होटल में दिव्या की हत्या कर शव को बीएमडब्ल्यू गाड़ी में डालकर ले गए

Image Credit : अमर उजाला

हत्या के आरोपी अभिजीत सिंह समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस को शव नहीं मिला है

Image Credit : अमर उजाला

अभिजीत सिंह की कुछ अश्लील फोटो दिव्या पाहुजा के पास थीं, जिन्हें लेकर वह अभिजीत को ब्लैकमेल करती थी, जिस वजह से अभिजीत ने उसकी हत्या कर दी

Image Credit : अमर उजाला

बलदेव नगर की रहने वाली दिव्या पाहुजा छोटे मोटे मॉडलिंग के काम भी करती थी, गुरुग्राम के गांव गाड़ौली निवासी गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की वह कथित गर्लफ्रेंड थी

Image Credit : अमर उजाला

संदीप 2016 में मुंबई में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, दिव्या इस मुठभेड़ कांड में मुख्य गवाह थी

Image Credit : अमर उजाला

दिव्या सात साल जेल में रहने के बाद जुलाई 2023 में मुंबई हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर बाहर आई थी

Image Credit : अमर उजाला

अश्लील फोटो बने मॉडल की हत्या का कारण, होटल में मारी गोली

अमर उजाला
Read Now