अमर उजाला
Sun, 16 April 2023
तेज संगीत के बीच पुरुष और महिला प्रतिभागियों ने शरीर सौष्ठव का नजारा पेश किया तो लोग अचंभित रह गए।
पुरुष खिलाड़ियों की तरह ही महिला खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
सभी लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
मौका था आईबीबीएफ और यूबीबीएफए की ओर से आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का।
नैनीताल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में प्रतियोगिता के सभी वर्गों में 350 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया।
महिला बॉडी बिल्डिंग (ओपेन) एल सरिता देवी मणिपुर और महिला स्पोर्ट्स फिजिक (ओपेन) योगिता सेंगर (यूपी) ने बाजी मारी।
शादी के बंधन में बंधी ये पर्वतारोही, जुड़वा बहनों की हिम्मत की कायल है दुनिया