सुरंग में 17 दिन 400 घंटे...41 मजदूरों ने कैसे काटा एक-एक पल, सुनाई आपबीती दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों ने मंगलवार रात खुली हवा में सांस ली। सुरंग से निकाले जाने पर जब मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उन्होंने अंदर बिताए एक-एक पल की आपबीती सुनाई। मजदूरों को समय काटने और मनोबल बढ़ाए रखने के लिए पाइप के रास्ते बैट-बॉल भेजे गए थे। मजदूरों के लिए मोबाइल फोन भेजे गए थे जिसमें वीडियो गेम और फिल्मी गाने थे। नेटवर्क नहीं होने से वह बात नहीं कर सकते थे इसलिए लूडो खेलते थे। मजदूर खुद को स्वस्थ रखने के लिए भीतर ही योगा कर रहे थे। सुरंग के भीतर सुबह-शाम टहल रहे थे। सुरंग में आने वाले पहाड़ी पानी से नहाए। नौ दिन तक मजदूरों ने पाइप के जरिए भेजे गए एनर्जी ड्रिंक और चने और ड्राई फ्रूट कार पेट भरा। बाद में बड़ा पाइप लगाने के बाद उन्हें दाल, चावल, दलिया, रोटी, उपमा भी भेजा गया। ,