सर्दियों में घूमें मिनी स्विट्जरलैंड, जन्नत से कम नहीं यहां की वादियां

अमर उजाला

Thu, 4 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

सर्दियों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं ऐसी जगह जहां की वादियां आपको जन्नत से कम नहीं लगेंगी। 

Image Credit : अमर उजाला
अपनी खूबसूरती के कारण उत्तराखंड में स्थित पर्यटन स्थल चोपता को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है। 
Image Credit : सोशल मीडिया

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कुंड से लगभग 50 किमी की दूरी पर स्थित समुद्रतल से लगभग 9000 फीट की ऊंचाई पर स्थित चोपता अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सबसे अलग है। 

Image Credit : अमर उजाला

सर्दियों में यहां बर्फ से ढकी वादियां बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती हैं। 

Image Credit : अमर उजाला
चोपता में वैसे तो वर्षभर पर्यटकों का आना होता है। लेकिन सर्दियों में यहां बर्फ गिरती है तो यहां के नजारे और भी खूबसूरत दिखते हैं। 
Image Credit : अमर उजाला

यहां बांज, बुरांश और देवदार सहित अन्य प्रजाति के पेड़ों से घिरे बेहद खूबसूरत बुग्याल हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया
चोपता से तीन किमी की पैदल दूरी तय कर तृतीय केदार तुंगनाथ पहुंचा जाता है।
Image Credit : अमर उजाला

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जानें राम मंदिर के बारे में अद्भुत और रोचक बातें

अमर उजाला
Read Now