उत्तराखंड के पिथौराढ़ का एक कुल्चा स्टोर आजकल चर्चाओं में है। इसकी वजह है कि इस स्टोर का नाम है 'B.ED कुल्चे वाला'।
Image Credit : अमर उजाला
बजेटी निवासी बीएड पास प्रशांत (25) ने कुल्चा स्टोर खोला है। उनके स्टॉल पर ग्राहक भी खूब पहुंच रहे हैं।
Image Credit : अमर उजाला
स्टॉल चलाने में प्रशांत के एमए पास भाई पारस मदद करते हैं। कुल्चे के अलावा यहां मोमो और कबाब भी मिलते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
प्रशांत ने बताया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की लगातार तैयारी कर रहे थे। अब तक वे कनिष्ठ सहायक, सहायक अध्यापक, पीसीएस, लोअर पीसीएस सहित कई अन्य भर्ती परीक्षाओं के फार्म भर चुके, लेकिन परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे हैं।
Image Credit : अमर उजाला
लगातार पेपर लीक होने के चलते जब उनका चयन नहीं हुआ तो परेशान होकर उन्होंने यह स्टोर खोला।
Image Credit : अमर उजाला
खुलने के बाद यह कुल्चा स्टोर पिथौराढ़ में ही नहीं अब सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं में है।
Image Credit : अमर उजाला
जिसके बाद प्रशांत छोला-कुल्चा स्टोर खोलकर परिवार की आजीविका चला रहे हैं।
Image Credit : अमर उजाला
Weather Alert: यूपी से लेकर कश्मीर तक ऐसा रहेगा मौसम, 75 जिलों में येलो अलर्ट