पौड़ी में बाघ का खौफ: 25 गांवों में कर्फ्यू, धारा 144 लागू, घरों में कैद हुए लोग, देखें तस्वीरें उत्तराखंड के पौड़ी में बाघ का आतंक इतना बढ़ गया कि यहां गांवों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक के बाघ प्रभावित करीब 25 गांवों में शाम सात से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। सभी गांवों में धारा 144 भी लगाई गई है। बाघ को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है। बाघ को ट्रैंकुलाइज (बेहोश) करने के लिए टीम तैनात कर दी गई है। प्रशासन ने क्षेत्र में दिन के समय भी अकेले आवाजाही न करने की हिदायत जारी की है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग के आला अधिकारी प्रभावित गांव में डेरा डाले हुए हैं। रिखणीखाल की ग्राम पंचायत मेलधार के डल्ला गांव में बाघ अब तक दो लोगों को निवाला बना चुका। गांव के आसपास दो बाघों की मूवमेंट बनी हुई है। वन विभाग के ड्रोन सर्वे में भी इस बात की पुष्टि हुई है। .