प्रदेश में जी-20 सम्मेलन की चर्चा के बीच एक और खुशखबरी सामने आई। इन दिनों उत्तराखंड की एक बेटी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसका नाम है दिव्य नेगी। उत्तराखंड के टिहरी जिले की दिव्या नेगी ने कुछ समय पहले राष्ट्रीय युवा संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। दिव्या ने जी-20 सम्मेलन पर व्याख्यान दिया था। ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से युवा संसद के लिए दिव्या का चयन हुआ था। दिव्या ने दिल्ली संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में पहाड़ी वेशभूषा में तीन मिनट का जी-20 सम्मेलन पर शानदार व्याख्यान दिया। इस व्याख्यान के बाद दिव्या सोशल मीडिया पर छा गई। दिव्या के भाषण को प्रदेशभर से लोगों ने सराहा। सीएम धामी ने भी दिव्या के भाषण की प्रशंसा की। ....