...जब सड़क किनारे ठेले पर चाय बनाते दिखे उत्तराखंड के सीएम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सीएम धामी इन दिनों नैनीताल के भ्रमण पर हैं। जहां वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान सीएम सिंह धामी पंत पार्क क्षेत्र में चाय की दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने खुद चाय बनाई। उन्होंने युवक से बात भी की। चाय पीने के साथ उन्होंने अपने सहयोगियों और अपने स्टाफ को भी चाय पिलाई। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ-साथ नैनीताल घूमने आए पर्यटकों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित डीसा खेल मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों के साथ लंबा समय बिताया। सीएम ने फुटबॉल, बास्केटबॉल खेला और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। .