वीकेंड पर टिहरी झील में रोमांच के सफर को उमड़े सैलानी मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी के चलते वीकेंड पर रविवार को टिहरी झील दिनभर पर्यटकों से गुलजार रही। झील में बोटिंग करने के लिए सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। पर्यटकों की एकाएक बढ़ती संख्या से बोट व्यवसाइयों और व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। झील में रोमांच का सफर करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 815 सैलानी पहुंचे। दिल्ली, मेरठ, देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, पौड़ी और रूद्रप्रयाग से बड़ी संख्या में सैलानी झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने यहां पहुंचे। पिछले एक माह से औसतन प्रतिदिन चार से 500 तक सैलानी झील में बोटिंग करने पहुंच रहे हैं। .