साउथ एक्ट्रेस नंदिनी राय ने 32 किमी पैदल चलकर पूरी की केदारनाथ धाम की यात्रा

अमर उजाला

Fri, 5 May 2023

Image Credit : अमर उजाला
दक्षिण भारतीय फिल्मों की फेमस अभिनेत्री नंदिनी राय ने केदारनाथ यात्रा में एक ही दिन में 32 किलोमीटर पैदल दूरी तय की। 
Image Credit : अमर उजाला
बीते दो दिन पूर्व उन्हें हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। 
Image Credit : अमर उजाला

उन्होंने गौरीकुंड से पैदल ही धाम जाने का निर्णय लिया और सकुशल धाम पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

Image Credit : अमर उजाला
पूजा के बाद उन्हें अपने किसी निजी कार्य के चलते उसी दिन ऋषिकेश पहुंचना था, जिसके चलते वह धाम से दोबारा पैदल गौरीकुंड पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से ऋषिकेश पहुंचीं। 
Image Credit : अमर उजाला
उन्होंने यात्रा को लेकर कहा कि उनका सुखद अनुभव रहा है। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम के दर्शन भी किए हैं। 
Image Credit : इंस्टाग्राम
उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जारी वीडियो में उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्श, चारधाम यात्रा और स्थानीय लोगों से मिले सहयोग के प्रति खुशी जताई।
Image Credit : इंस्टाग्राम

Tillu Tajpuriya Death: कभी टिल्लू और गोगी में थी गहरी दोस्ती, ऐसे बन गए 'जानी दुश्मन'

अमर उजाला
Read Now