हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं के लिए बर्फ काटकर ऐसे रास्ता बना रहे सेना के जवान, देखें तस्वीरें आगामी 20 मई को विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इस समय हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा बर्फ के आगोश में समाया है। यहां सरोवर भी बर्फ में तब्दील हो गया है। यात्रा शुरू होने से पहले सेना के जवानों ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना (418 इंजीनियरिंग कोर) के जवान लगे हुए हैं। पिछले कई दिनों से हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है, जिससे बर्फ हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को बर्फबारी के चलते बर्फ हटाने का काम बंद करना पड़ा था। शुक्रवार को मौसम साफ होने पर दोबारा काम शुरू किया गया। जवानों ने सबसे पहले हेमकुंड साहिब से पहले अटलाकोटी ग्लेशियर को काटकर चार फीट चौड़ा रास्ता बनाया है। इसके बाद अब आस्था पथ से बर्फ हटाई जाएगी। .