हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं के लिए हिमखंड काटकर ऐसे रास्ता बना रहे सेना के जवान, देखें तस्वीरें

अमर उजाला

Fri, 28 April 2023

Image Credit : अमर उजाला
आगामी 20 मई को विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।
Image Credit : अमर उजाला
इस समय हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा बर्फ के आगोश में समाया है। यहां सरोवर भी बर्फ में तब्दील हो गया है।
Image Credit : अमर उजाला

यात्रा शुरू होने से पहले सेना के जवानों ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

Image Credit : अमर उजाला

हेमकुंड साहिब मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना (418 इंजीनियरिंग कोर) के जवान लगे हुए हैं।

Image Credit : अमर उजाला
पिछले कई दिनों से हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है, जिससे बर्फ हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। 
Image Credit : अमर उजाला
गुरुवार को बर्फबारी के चलते बर्फ हटाने का काम बंद करना पड़ा था। शुक्रवार को मौसम साफ होने पर दोबारा काम शुरू किया गया।
Image Credit : अमर उजाला

जवानों ने सबसे पहले हेमकुंड साहिब से पहले अटलाकोटी ग्लेशियर को काटकर चार फीट चौड़ा रास्ता बनाया है। इसके बाद अब आस्था पथ से बर्फ हटाई जाएगी।

Image Credit : अमर उजाला

Lalu Yadav : नौ महीने बाद बिहार लौटे लालू, देखें तस्वीरें

अमर उजाला
Read Now