भारत का वो मंदिर जहां दिन में तीन बार रूप बदलती है देवी की मूर्ति! नवरात्र के मौके पर हम आपको देवी के ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां दिन होने वाली एक घटना को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मानते। यह मंदिर है उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में स्थित सिद्धपीठ मां धारी देवी। यह ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर अलकनंदा नदी के बीच में पिलरों के ऊपर बना हुआ है। नवरात्र में यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। माना जाता है कि मंदिर में मौजूद माता की मूर्ति दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है। मूर्ति सुबह में एक कन्या की तरह दिखती है, दोपहर में युवती और शाम को एक बूढ़ी महिला के रूप में नजर आती है। मान्यता है कि मां धारी उत्तराखंड के चारधाम की रक्षा करती हैं। इन्हें पहाड़ों और तीर्थयात्रियों की रक्षक देवी माना जाता है। .