देवी के इस मंदिर में है 'चमत्कारी वृक्ष', डोरी बांधने से पूरी होती हैं मुरादें

अमर उजाला

Fri, 20 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
नवरात्र में हम आपको देवी के ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां पर एक 'चमत्कारी वृक्ष' है। 
Image Credit : अमर उजाला

यह मंदिर है हरिद्वार में मां मनसा देवी। यह मंदिर शिवालिक पर्वत श्रृंखला के मुखशिखर पर स्थित है। 
Image Credit : अमर उजाला
मंदिर में मां की दो मूर्तियां स्थापित हैं। एक प्रतिमा में उनके तीन मुख और पांच भुजाएं हैं। जबकि दूसरी प्रतिमा में आठ भुजाएं हैं। मां कमल और सर्प पर विराजित हैं।
Image Credit : अमर उजाला

यहां स्नोही वृक्ष पर डोरी बांधने की भी परंपरा है। माना जाता है, जो व्यक्ति माता के मंदिर में आता है मनोकामना पूरी करने के लिए मंदिर परिसर स्थित पेड़ की शाखाओं में धागा बांधता है। 

Image Credit : अमर उजाला
मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु बांधा धागा खोलने के लिए दोबारा मंदिर में आते हैं। नवरात्र में मंदिर में बेहताशा भीड़ रहती है। 
Image Credit : अमर उजाला

मनसा का शाब्दिक अर्थ है ‘इच्छा पूर्ण करने वाली’। मान्यता है कि मंदिर उन चार स्थानों में से एक है, जहां समुद्र मंथन के बाद निकली अमृत की कुछ बूंदें गिरी थीं। 

Image Credit : अमर उजाला

बाद में इस स्थान पर माता के मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर का उल्लेख स्कंदपुराण में है। मनसा देवी को 10वीं देवी माना गया है।

Image Credit : अमर उजाला

भारत का वो मंदिर जहां दिन में तीन बार रूप बदलती है देवी की मूर्ति!

सोशल मीडिया
Read Now