जानें दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर के बारे में, यहां होती है महादेव के दिल की पूजा
अमर उजाला
Mon, 7 August 2023
Image Credit : अमर उजाला
सावन में आज हम आपको ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया का सबसे ऊंचा शिवालय है। यह शिवालय समुद्रतल से 3680 मीटर (12073 फीट) ऊंचाई पर स्थित है।
Image Credit : अमर उजाला
यह मंदिर है पंचकेदार में तृतीय केदार तुंगनाथ धाम। यह मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर की दूरी पर है। चोपता से चार किमी. पैदल चढ़ाई कर मंदिर पहुंच सकते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
कहा जाता है कि यहां भगवान आशुतोष के हृदय और उनकी भुजाओं की पूजा होती है। इसलिए यहां कोई भी मन्नत मांगी जाए तो भगवान जरूर पूरी करते हैं। अधिक ऊंचाई पर होने के कारण यहां ज्यादातर बर्फ भी देखने को मिलती है।
Image Credit : अमर उजाला
हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच बना यह मंदिर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
एक और मान्यता के अनुसार, भगवान राम ने जब रावण का वध किया, तब स्वयं को ब्रह्माहत्या के शाप से मुक्त करने के लिए उन्होंने यहां शिव की तपस्या की।
Image Credit : अमर उजाला
तभी से इस स्थान का नाम 'चंद्रशिला' भी प्रसिद्ध हो गया। मंदिर के रास्ते में शिव के कई प्राचीन मन्दिरों के दर्शन भी होते हैं। यहां से बदरीनाथ, नीलकंठ, पंचचूली, सप्तचूली, बंदरपूंछ, हाथी पर्वत, गंगोत्री व यमनोत्री की चोटियों के दर्शन भी होते है।
Image Credit : अमर उजाला
तुंगनाथ मंदिर को अब राष्ट्रीय स्मारक भी घोषित किया जाएगा।
Image Credit : अमर उजाला
महादेव का वो मंदिर जिसमें सबसे पहले शुरू हुआ था शिवलिंग पूजन