देश के इस घाट पर पुरुष नहीं महिलाएं करती हैं गंगा आरती ऋषिकेश का पूर्णानंद घाट ऐसा पहला घाट है जहां महिलाएं गंगा आरती करती हैं। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की ओर से कराई जाती है सांध्यकालीन आरती। ट्रस्ट की ओर से गंगा आरती करने वाली महिलाओं को दिया गया गंग सबला नाम । गंगा की सेवा करने वाली होता है 'गंग सबला' का मतलब। देश विदेश के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है महिला आरती। महिलाओं को सांध्यकालीन आरती करता देख श्रद्धालु खिंचे चले आते हैं घाट की ओर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ महिला सशक्तीकरण का संदेश देना है उद्देश्य। .