केदारनाथ में राहुल गांधी की सेवा...भक्तों को पिला रहे चाय, परोस रहे खाना तीन दिवसीय दौरे पर केदारनाथ धाम पहुंचे राहुल गांधी अलग अंदाज में नजर आए। राहुल रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने भक्तों के बीच जाकर उन्हें अपने हाथों से चाय पिलाई। सोमवार को राहुल ने दो घंटे तक यात्रियों को भंडारा भी वितरित किया। राहुल ने भक्तों को अपने हाथों से छोले, पूरी और हलवा परोसा। उन्होंने युवाओं से उनकी पसंदीदा पुस्तकों के बारे में भी बातचीत की। बुजुर्ग श्रद्धालुओं से भी राहुल ने उनकी यात्रा के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। .