दरक रहा नैनीताल का टिफिन टॉप, पड़ रहीं बड़ी-बड़ी दरारें

अमर उजाला

Tue, 9 May 2023

Image Credit : अमर उजाला
नैनीताल के अत्यंत लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट टिफिन टॉप पर बनी डोरोथी सीट का अस्तित्व खतरे में है। डोरोथी सीट के चारों ओर टिफिन टॉप क्षेत्र में बहुत गहरी और चौड़ी दरारें पड़ गई हैं। 
Image Credit : अमर उजाला
खतरे को देखते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने टिफिन टॉप में स्थित डोरथी सीट (चबूतरा) में स्थानीय लोगों और सैलानियों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। डीएम ने यहां चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही डोरथी सीट के चारों ओर तारबाड़ लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
Image Credit : अमर उजाला
भू-वैज्ञानिकों का मानना था कि जब तक स्थायी रूप से भू-तकनीकी सर्वेक्षण न हो, तब तक पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए चबूतरे पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाए।
Image Credit : अमर उजाला
नैनीताल के दक्षिण की से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित टिफिन टॉप में हर वर्ष लाखों की तादाद में पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिक बेहतरीन प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने आते हैं।  
Image Credit : अमर उजाला

नगर से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर हल्की चढ़ाई वाले चौड़े रास्ते से यहां जाना ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए अद्भुत अनुभव होता है। बताया जाता है कि डोरोथी नामक महिला यहां बैठकर नगर और आसपास के खूबसूरत नजारों की पेंटिंग बनाया करती थीं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

डोरोथी सीट से पूरे नैनीताल नगर उसके ठीक पीछे उत्तर दिशा में हिमालय की चोटियों का इतना सुंदर दृश्य नजर आता है जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर दे। 

Image Credit : सोशल मीडिया
अब अगर तत्काल युद्ध स्तर पर इसका उपचार नहीं किया गया तो जल्द ही डोरोथी सीट इतिहास बन कर रह जाएगी। 
Image Credit : अमर उजाला

एक भीषण हादसा जिसने छीनीं 24 जिंदगियां

अमर उजाला
Read Now