शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन की छुट्टी एडवांस में होटल बुक हैं। वीकेंड पर नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रविवार तक अधिकतर होटल और रिजॉर्ट पैक हैं। सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन किया जबकि घुड़सवारी के शौकीन पर्यटक बारापत्थर पहुंचे। मल्लीताल स्थित पंत पार्क सुबह से ही सैलानियों से पैक रहा। नैनीताल में वाहनों के लिए न पार्किंग में जगह मिली और न ही सड़कों पर। पुलिस ने हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली रोड से गाड़ियां भेजीं। वहीं भीमताल से कैंची तक जाम लगा रहा। जिस वजह से सैलानी परेशान भी रहे। ....